Breaking News

2.5 लाख की लूट निकली झूठी: जमीन की पेशगी के लिए रची कहानी, पुलिस पूछताछ में खुला राज

Spread the love

2.5 लाख की लूट निकली झूठी: जमीन की पेशगी के लिए रची कहानी, पुलिस पूछताछ में खुला राज

बदायूं। थाना दातागंज क्षेत्र में युवक से 2.5 लाख रुपये की लूट की सूचना पुलिस जांच में झूठी निकली। पुलिस की गहन पूछताछ में पूरा मामला जमीन की पेशगी और समय लेने के लिए रची गई कहानी का सामने आया।

पुलिस के अनुसार 12 मई की रात करीब 8:23 बजे धर्मेंद्र निवासी ग्राम सैंधी थाना भमोरा जनपद बरेली ने यूपी-112 पर सूचना दी थी कि तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर गिरा दिया और 2.5 लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया।

धर्मेंद्र ने बताया था कि वह बाइक से थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम धनौरा निवासी अपने मौसेरे साले रजनीश को रुपये देने जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे खेत में घसीटकर वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा की गई सख्त पूछताछ में धर्मेंद्र और रजनीश ने बताया कि उन्हें ग्राम धनौरा निवासी ओमवीर से 10 बीघा जमीन पेशगी पर लेने के लिए 4 लाख रुपये देने थे, लेकिन पूरी रकम का इंतजाम नहीं हो पाया था। इसी वजह से उन्होंने सहानुभूति और अतिरिक्त समय पाने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई।

पुलिस के मुताबिक दोनों ने 1.25 लाख रुपये भूरे नामक व्यक्ति को देकर भेज दिए थे और बाद में यूपी-112 पर फर्जी सूचना दे दी। थाना पुलिस ने भूरे के पास से 1.25 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच में लूट की घटना पूरी तरह झूठी पाई गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!