Breaking News

नई सराय नई बस्ती को मिली विकास की सौगात, 14 लाख से बनेगी सड़क और नाली

Spread the love

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने किया निर्माण कार्य का उद्घाटन, जलभराव और बदहाल रास्तों से मिलेगी राहत

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष Fatma Raza ने वार्ड 27 नई सराय नई बस्ती क्षेत्र में करीब 14 लाख रुपये से अधिक लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। विकास कार्य शुरू होने से मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने जहीर के मकान से गुड्डू के मकान तक तथा असलम के मकान से पप्पू के मकान तक बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता को बेहतर सड़क, स्वच्छ जल निकासी एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि नई सराय नई बस्ती क्षेत्र लंबे समय से टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहा था। बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। मोहल्लेवासियों की मांग पर सड़क और नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी।

पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाए। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर सभासद नाजरीन, रफी उद्दीन, हनीफ उद्दीन, सलमान, जहीर, मुजीब, फसी उद्दीन, मजीद, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!