सिमरा गांव से रविवार सुबह घर से निकला जसपाल नहीं लौटा, सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम घोषित
संवाददाता : शिव प्रताप सिंह, कादरचौक
थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी 15 वर्षीय किशोर जसपाल रविवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार जसपाल पुत्र निवासी गांव सिमरा, ग्राम पंचायत लभारी, विकासखंड कादरचौक रविवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना परिजनों ने थाना Kadar Chowk Police Station में गुमशुदगी प्रार्थना पत्र देकर दी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को जसपाल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क नंबर 7717359046 पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
परिजनों का कहना है कि आपकी एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उसका बच्चा वापस दिला सकती है।
Budaun Amarprabhat