Breaking News

नए बैग और स्टेशनरी पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे

Spread the love

नए बैग और स्टेशनरी पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे
संविलित विद्यालय हत्सा में भव्य वितरण समारोह, मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता : आई एम खान बिसौली

बिसौली। संविलित विद्यालय हत्सा में मंगलवार को भव्य बैग एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए स्कूल बैग और स्टेशनरी किट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी Sai Ashrit Shakh Muri ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय की मेधावी छात्राएं तोयस्का, सुहानी एवं सृष्टि ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

उपजिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को नए स्कूल बैग एवं आवश्यक स्टेशनरी किट वितरित की। इस दौरान आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा में सफल छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

एसडीएम ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का वास्तविक आधार है और संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा एवं समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया।

इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिवानी गुप्ता, देवकीनंदन पाठक, देवशरण पाठक, आशा पाठक, ग्राम प्रधान राम बाबू, रामादेवी, एआरपी रानी, एआरपी मचिन मिश्रा, शिक्षक संकुल अजीत सिंह, शीतल सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र, विशाल तिवारी, डौली शर्मा, गौरव कुमार, शीतल, योगिता सक्सेना, ममता रानी एवं एसएमसी अध्यक्ष मुकेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!