Breaking News

कछला गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान किशोरी डूबी, मौत से परिवार में चीख-पुकार

Spread the love

बदायूं/कछला। कछला गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक कासगंज से एक परिवार गंगा स्नान के लिए कछला घाट आया था। स्नान के दौरान किशोरी अचानक गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में डूबने लगी। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने काफी देर तक तलाश अभियान चलाया। बाद में किशोरी का शव गंगा से बाहर निकाल लिया गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित दायरे में ही स्नान करने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …