Breaking News

सभासद अजीत गुर्जर की दादी एवं पूर्व सभासद श्रीमती विशम्भरी देवी भाटी का निधन

Spread the love

सभासद अजीत गुर्जर की दादी एवं पूर्व सभासद श्रीमती विशम्भरी देवी भाटी का निधन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी एवं सभासद अजीत गुर्जर की दादी, पूर्व सभासद श्रीमती विशम्भरी देवी भाटी का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

श्रीमती भाटी स्वर्गीय लालसिंह दीवान की पत्नी थीं। वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं और क्षेत्र में सम्मानित महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 28 मई 2026, गुरुवार को कछला गंगा घाट पर किया जाएगा।

नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य लोगों एवं अमर प्रभात परिवार बिल्सी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!