Breaking News

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व पर रहेगा रूट डायवर्जन

Spread the love

कछला और अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव, 30 मई रात से लागू होगा डायवर्जन

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। आगामी 31 मई को ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 मई की रात 10 बजे से 31 मई की रात 8 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के एवं भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

वहीं बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रौला और डीसीएम को नौशेरा तिराहा से कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर निकाला जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुजरिया चौराहे तथा सहसवान कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और कछला रोड सहसवान पर पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।

हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर यह डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!