Breaking News

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट

Spread the love


डीएम और एसएसपी ने कछला समेत तीन गंगा घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। आगामी 31 मई को होने वाले ज्येष्ठ पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद के प्रमुख गंगा घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम और एसएसपी ने थाना उझानी क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट, थाना दातागंज क्षेत्र के बेलाडांडी घाट तथा थाना सहसवान क्षेत्र के सुकर्ररा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देशित किया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

अधिकारियों ने पार्किंग, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, एसडीएम दातागंज विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक दातागंज वेदपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …