Breaking News

आस्था का महासंगम: जयकारों से गूंजा तरा वाले ब्रह्मदेव महाराज व विशाल भंडारा

Spread the love

क्षेत्र के खेड़ादास में हुआ वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान; भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु, कई गांवों के लोगों ने चखा प्रसाद

​फैजगंज बेहटा :क्षेत्र के ग्राम खेड़ादास में शुक्रवार को आस्था और सामूहिक समरसता का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला खेड़ादास-तर्कपरौली मार्ग पर स्थित सुप्रसिद्ध आस्था के केंद्र ‘तरा वाले ब्रह्मदेव महाराज एवं भाई महाराज’ की समाधि पर हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक भव्य भंडारे और विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, आयोजित इस विशाल धार्मिक उत्सव में समूचे क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर मन्नतें मांगीं और प्रसाद ग्रहण किया ।
​​शुक्रवार सुबह समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और विशेष आरती के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद शुरू हुआ भजन-कीर्तन का सिलसिला देर शाम तक अनवरत चलता रहा। कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़कर एक भक्तिमयी भजनों पर श्रद्धालु इस कदर मंत्रमुग्ध हुए कि पंडाल में मौजूद भक्त खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। पूरा समाधि परिसर तरा वाले महाराज के गगनभेदी जयकारों से दिनभर गुंजायमान रहा । इस भव्य भंडारे में खेड़ादास, तर्कपरौली, वझेड़ा, दासपुर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों से आए ग्रामीणों ने एक साथ पंगत में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया, ​इस विशाल भंडारे की भव्यता ने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा काम भी आसानी से सफल हो जाता है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में ग्राम खेड़ादास के समस्त ग्रामीणों और व्यवस्थाओं को संभालने में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, धनीराम शर्मा, चेतराम पाली, पंडित योगेश शर्मा, शिशुपाल, संतोष हलवाई आदि सहित गांव के युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने दिन-रात एक कर दिया। आयोजन समिति ने सफल कार्यक्रम के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

घेर में करंट उतरने से दो गायों की तड़पकर मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Spread the loveउसहैत। स्थानीय कस्बे के वार्ड संख्या 11 में बारिश के दौरान पशुबाड़े (घेर) …