Breaking News

*गांव अहमदनगर असौली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

*अहमदनगर असौली, 5 जून 2026:* आज गांव अहमदनगर असौली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य संगोष्ठी मृदा परीक्षण शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया..

ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी ने सभी किसानों को समझाया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे लगाना क्यों जरूरी है। बोले कि अगर हर किसान अपने खेत के किनारे पेड़ लगाएगा तो हवा साफ रहेगी, बारिश अच्छी होगी और जमीन भी उपजाऊ बनेगी। पानी बचाने के तरीके भी बताए समाजसेवी ठाकुर हिमांशू सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है इसके लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है इसके लिए पौधरोपण भी अत्यंत आवश्यक है कार्यक्रम के बाद सबने मिलकर गांव में पौधे लगाए। कृषि विशेषज्ञ नीतीश ने सभी गांव वालों से कहा कि अपने घर के आस-पास पेड़ लगाएं और पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें। सभी लोगों ने कसम खाई कि वो पर्यावरण को साफ रखेंगे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र समन्वयक शिवव्रत राघव, नमन चौहान, अंकुर चौहान, रत्नेश,मोनी सिंह, लक्ष्मी वीरवती,शोभित,यशवीर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!