Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बदायूं में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, तीन दिन लागू रहेगी व्यवस्था

Spread the love

8 जून सुबह 7:00 बजे से 10 जून रात 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगा डायवर्जन
यातायात प्लान: ट्रक, ट्रौला, डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्राली जैसे भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रहेगा वर्जित
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के आवागमन और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बदायूं पुलिस ने भारी वाहनों के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन आगामी 8 जून से लेकर 10 जून तक पूरी तरह प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था दिनांक 08.06.2026 को सुबह 07:00 बजे से शुरू होकर दिनांक 10.06.2026 की रात 8:00 बजे तक लगातार लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रक, ट्रौला, डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्राली जैसे भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें तय किए गए वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
यातायात को नियंत्रित करने के लिए शहर के चारों तरफ कुल 6 प्रमुख बैरियर और डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, बिल्सी मोड़: यहाँ से भारी वाहनों को शहर की तरफ आने से रोका जाएगा और डायवर्ट किया जाएगा। पटेल चौक: शहर के अंदरूनी हिस्से में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यहाँ से भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा। मझिया मोड़: इस पॉइंट से भी भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। केशव मण्डी चौकी: मण्डी और आसपास के मार्ग पर परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर यहाँ डायवर्जन लागू रहेगा। बदायूँ-बरेली बाईपास (बी.आर.वी. तिराहा): बरेली की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को बाईपास से ही निकाला जाएगा। कुँवरगांव चौराहा: यहाँ से भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
यातायात विभाग ने आम जनता और विशेषकर भारी वाहन स्वामियों व चालकों से अपील की है कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा संवाददाता : आई एम खान बिसौली। …

error: Content is protected !!