Breaking News

दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Spread the love

आंगन में सो रहा था परिवार, सुबह बिखरा मिला सामान

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया, जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गांव निवासी नीरज पुत्र दिनेश के घर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। बताया जाता है कि गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए।

चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखा सामान खंगाल डाला। बदमाश घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी तथा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। दीवार में सेंध लगी देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है।संवाददाता :


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!