*
*जीत नारायण*
*लखनऊ। राजधानी में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़, मारपीट और जबरदस्ती करने का प्रयास करने वाले शातिर ऑटो चालक को थाना पारा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।*
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 8 जून की सुबह चारबाग बस अड्डे से परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को आरोपी हसीब पुत्र स्वर्गीय सत्तार ने आलमबाग छोड़ने का झांसा देकर अपने ऑटो में बैठाया। इसके बाद वह दोनों युवतियों को थाना पारा क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों युवतियों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वे घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पारा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के ऑटो को घेरने का प्रयास किया। खुद को घिरता
Budaun Amarprabhat