Breaking News

जे.के. सक्सेना के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना का स्वागत

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना का शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री का जे.के. सक्सेना के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद आगमन पर स्वागत किया।

इस अवसर पर शेखर सक्सेना, तौकीर अली, सूर्य प्रकाश देवल, आशीष सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रभारी मंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सफल सार्वजनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार

Spread the loveबिसौली। नगर में बिजली समस्याओं को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। …

error: Content is protected !!