मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज आफ लॉ एण्ड लीगल स्टडीज में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. वी. के. जैन की बतौर मुख्य अतिथि उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें शिक्षकों के साथ ही 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ली।
कुलपति प्रो. वी. के. जैन ने छात्रों को संविधान के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत मार्गदर्शक है, जो समाज के समावेशी विकास में सहायक है।कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल के डीन प्रो. हरवंश दीक्षित ने भारतीय संविधान की महत्ता और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की मूल भावना को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर बल दिया। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने का माध्यम बना, बल्कि एक प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह के संग – संग डॉ. डालचंद गौतम, श्री बिश्नानंद दूबे,श्री योगेश कुमार गुप्ता , श्री सौरभ बटार , डॉ. सुशिम शुक्ला, डॉ. नम्रता जैन आदि फैकल्टी उपस्थित रहीं।
Check Also
भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन*
Spread the love*कादरचौक: भाजपा नेता महावीर राठौर की नवनिर्मित ज्वैलर्स दुकान का पूर्व विधायक ने …
Budaun Amarprabhat