Breaking News

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

Spread the love

बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आगंतुक पंजिका पर हस्ताक्षर किए तथा सीसीटीवी कैमरो से की जा रही निगरानी को दिखा।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल  (वीवीपीएटी) पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि दोनों वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त वैभव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!