Breaking News

राजकीय महाविद्यालय सहसवान में चला वृहद पौधारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

सहसवान। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से संबद्ध संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में वृहद पौधारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में आयोजित किया गया।

प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी किया जाए। उन्होंने सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सुरक्षित रखकर ही स्वच्छ और शुद्ध वातावरण में स्वस्थ जीवन संभव है।

पौधारोपण प्रभारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) डॉ. शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान आम, अमरूद, अनार, आंवला, जामुन, बेल, नींबू सहित नीम, अमलताश और गुलमोहर जैसे फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इन पौधों से परिसर हराभरा होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

अभियान में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. ब्रह्मस्वरूप, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सूर्य प्रताप गौतम और डॉ. सौरभ नागर सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों मनोज कुमार, कमल, रोदास, संदीप और आशीष ने पौधों को जल देकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान एमएससी रसायन विज्ञान के छात्र आयुष सिंह को डॉ. शुभ्रा शुक्ला एवं अन्य शिक्षकों ने पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूँ: अमर प्रभात जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए …

error: Content is protected !!