Breaking News

एक पेड़ मां के नाम वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Spread the love

बिसौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा अनुरूप वृंदा कोल्ड स्टोरेज एंड अलाइड इंडस्ट्रीज परिसर में एक पेड़ मां के नाम वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
रविवार को आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में दमयंती राज आनंद पीजी कॉलेज भूमि दानदाता स्वर्गीय डॉ. अजय अग्रवाल की धर्मपत्नी ममता अग्रवाल, पुत्र केशव अग्रवाल, पुत्र वधु विभूति अग्रवाल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान का शुभारंभ किया, और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक देखभाल करें तो आने वाले वर्षों में धरती फिर से हरी भरी हो जाएगी। केशव अग्रवाल एवं विभूति अग्रवाल ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी जीवनदायिनी हैं। इस दौरान आरएसएस के विष्णु कांत अग्रवाल, रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, विदित शर्मा, किसान यूनियन के महेंद्र यादव, रतनदीप शर्मा, पूर्व सभासद विनीत शर्मा, वीएचपी के योगेश पाठक, संजीव कुमार, मो. तस्लीम आदि ने वन महोत्सव में भाग लिया। अंत में वृंदा कोल्ड स्टोरेज के स्वामी केशव अग्रवाल ने सभी आगुंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में लापता

Spread the loveसहसवान कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा घाट पर रविवार को गंगा स्नान …