Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बी०आर०पी०वी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी बिल्सी में हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

बिल्सी। भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बी०आर०पी०वी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी,बिल्सी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कॉलेज डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य के लिए हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, एडमिशन काउंसलर आदिल खान, प्रधानाचार्य देवेश यादव, अकाउंट हेड अमन गुप्ता, हिमांशु सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा । इसके अतिरिक्त कामिनी शाक्य, आसिब अली,पुनीत, कामिनी सिंह,उवैस रज़ा,आशीष आदि छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की टॉपर सूची में ज़ायनाह आतिफ ने बनाई जगह

Spread the loveसहसवान। शिक्षा के क्षेत्र में सहसवान की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले …

error: Content is protected !!