Breaking News

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण :- फात्मा रजा।

Spread the love

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान।

पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जनभागीदारी पर जोर।

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का आह्वान।

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम इन संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण का निर्माण करें।

फात्मा रजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थिति की संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के उन जीवनदायी मूल्यों से जुड़ने का एक महाअनुष्ठान है, जिनमें प्रकृति को पूजनीय और संरक्षित करने की भावना निहित है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और उनका संरक्षण मानव कल्याण से सीधे जुड़ा हुआ है।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि समाज का हर व्यक्ति इस दिशा में छोटा-सा योगदान दे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शहनाज बानो, सबा खानम, हिना शहरोज, रुबीना शाकिर, प्रियंका कुमारी, गीता देवी, मुनब्बर जहां, रूपाली, शाजिया खान, शीबा खान, फरजाना बेगम, शिवांगी वर्मा, प्रगति सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जब शिक्षक और अभिभावक आए एक मंच पर, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर हुई सार्थक चर्चा

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। बच्चों की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास को लेकर …

error: Content is protected !!