Breaking News

द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वृक्षारोपण: नन्हे हाथों ने किया प्रकृति संवर्धन का संकल्प

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की मुहिम के तहत, आज दिनांक 13 जुलाई को चन्दौसी मार्ग स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-स्टाफ ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर किया गया। वृक्षारोपण के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने न केवल पौधे रोपे, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार गंगवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज के इस दौर में पर्यावरण असंतुलन को रोकने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पौधारोपण करना है।” उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें उन पौधों की नियमित देखभाल करने और उनके संरक्षण के प्रति सजग रहने का मंत्र भी दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर पर्यावरण के प्रति गहरी जागरूकता पैदा करना और उनमें प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। विद्यालय प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का बीड़ा उठाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दि

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के …

error: Content is protected !!