Breaking News

उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक फोरम का जनपदीय अधिवेशन संपन्न, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। रविवार को स्थानीय आरफीन लॉन में ‘उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक फोरम’ द्वारा एक भव्य जनपदीय विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की पांचों विधानसभाओं—शेखूपुर, दातागंज, बदायूँ, सहसवान और बिल्सी—से बड़ी संख्या में साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक मुहम्मद शादाब के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने फोरम की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात रफ़ीकुज्जमा खान ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए फोरम के मुख्य उद्देश्यों और अब तक की सरगर्मियों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इत्तेहाद आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बी.डी. नकवी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मौलाना यासीन अली उस्मानी उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य आकर्षण में जिले के 50 से अधिक उन समाजसेवियों का सम्मान रहा, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। सिविल सोसाइटी के इन साथियों को मोमेंटो और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट अमन आलम, ज्ञान सिंह टंडन, डॉ. शकील अहमद अंसारी, सौरभ सक्सेना, साकिब हुसैन फलाही और एडवोकेट वीरेन्द्र जाटव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सरफ़राज़ अब्बासी और मुहम्मद शादाब ने कुशलतापूर्वक किया। मोमेंटो वितरण का प्रबंधन मुहम्मद मुस्लिम अंसारी ने संभाला। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरफ़राज़ अब्बासी, मुहम्मद शादाब, मुहम्मद मुस्लिम अंसारी और डॉ. इत्तेहाद आलम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने शिरकत की। अंत में सिराज अहमद अब्बासी ने सभी आगंतुकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। दोपहर भोज (लंच) के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दि

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के …

error: Content is protected !!