Breaking News

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज को एसबीआई ने भेंट किए तीन कंप्यूटर

Spread the love

बिसौली। क्षेत्र के शरह बरौलिया स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अब तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कृषि विकास शाखा द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत विद्यालय को तीन नए कंप्यूटर भेंट किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक युग के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से दो करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा कवर के बारे में विस्तार से चर्चा की, जो बैंक के ग्राहकों व संबद्ध लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बैंक प्रशासन की इस सराहनीय पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा आज की अनिवार्य आवश्यकता है। बैंक द्वारा मिले इन कंप्यूटरों से हमारे छात्र-छात्राओं को तकनीकी कौशल सीखने में बड़ी मदद मिलेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान होगी।”
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर बैंक के सहायक प्रबंधक प्रखर तिवारी, नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, अनिल शंखधार, अश्वनी शर्मा, सुषमा पाल, कपिल कुमार, प्रवीण मिश्रा और संजय कुमार उपाध्याय सहित बैंक के अधिकारी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देहदान का संकल्प लेकर नीलिमा पाठक बनीं प्रेरणा, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट में विशेष सम्मान समारोह आयोजित

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। परोपकार की भावना को सर्वोपरि मानते हुए बिसौली …

error: Content is protected !!