Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ‘येलो डे’ पर छाया पीला रंग, नन्हें बच्चों ने बिखेरा उत्साह

Spread the love

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का प्री-प्राइमरी विंग हाल ही में ‘येलो डे’ के अवसर पर पीले रंग की आभा से जगमगा उठा। विद्यालय में यह दिन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ नन्हें विद्यार्थियों ने पीले रंग के आकर्षक परिधान पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस विशेष आयोजन को यादगार बनाने के लिए बच्चों के लिए कक्षावार रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
प्ले कक्षा के नन्हें विद्यार्थियों ने आम के चित्रों में सुंदर रंग भरे। नर्सरी के विद्यार्थियों ने स्कूल बस के चित्रों में रंग भरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। केजी के विद्यार्थियों ने ‘क्रम्पलिंग तकनीक’ का उपयोग करते हुए आम की मनमोहक कलाकृति तैयार की। इसके साथ ही, बच्चों ने आम का रस पीकर आनंद लिया और एक आकर्षक ‘रैम्प वॉक’ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना था। साथ ही, इसके माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आपसी सहभागिता की भावना का विकास करना भी था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिकाएँ श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के डॉ. मधुसूदन चक्रबर्ती की फिजिकल एजुकेशन एंड वैल बीइंग पाठ्य पुस्तक प्रकाशित

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी डॉ. …