Breaking News

*वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the love

वृक्षारोपण

आचार्य संजीव रूप ने लगवाए 500 वृक्ष

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित आर्य समाज के अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में 500 वृक्ष ग्राम में लगवाए गए ! घर-घर में वृक्ष पहुंचाए गए , खेत खलिहानों पर भी वृक्ष लगाए गए ‘ किसानों ने बढ़-चढ़कर के वृक्ष लगाने में अपनी भूमिका निभाई । आचार्य संजीव रूप हर वर्ष आर्य समाज के तत्वावधान में वृक्षारोपण करते हैं । इस वर्ष भी 500 वृक्ष राजकीय नर्सरी से लाकर निशुल्क वितरित किए । इस अवसर पर राजकीय उद्यान विभाग बदायूँ के अधिकारी भी मौजूद रहे !आचार्य संजीव रूप ने कहा वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं यह हमें छाया ही नहीं देते किंतु सब प्रकार से हमको सुख देते हैं !प्राकृतिक संतुलन के लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है वृक्ष लगाने के साथ-साथ वर्षों की सुरक्षा भी बहुत आवश्यक है ! सहजन , ऑवला , अमरुद ‘ नींबू , करौंदा ‘ करहल ‘ जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए । भानु प्रकाश सिंह , दुर्वेश कुमार सिंह ,बिट्टू सिंह ,अनेक पाल सिंह ,असगर खान , पुत्तन अली , विनीत कुमार सिंह , श्रीमती राम बेटी देवी आदि लोगों ने वृक्षारोपण किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …