बिल्सी:-नगर में चल रही अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में बिसौली बिल्सी रोड पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने वृक्षारोपण किया ।इस अवसर पर समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर श्री सागर बोले कि वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
ट्री मैन प्रशान्त जैन ने कहा कि अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। बोले कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी कि पौधारोपण अभियान चलाया जाये। लोग पौधारोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं करते। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए।
तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जब भी हो सके अपनी सुविधानुसार एक पेड़ अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए जरूरी है ।इस मौके पर मृगांक जैन,तेजस्वी सागर,सूरज सागर,अखिलेश कुमार ,मनोज माहेश्वरी,रामेश्वर दयाल ,वंश गिरी समेत कई लोग मौजूद रहे ।।
Budaun Amarprabhat