Breaking News

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर बिल्सी में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना बिल्सी में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सभी से सहयोग की अपील की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप करने का आग्रह किया गया।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सदस्यों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

बैठक के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेत्रहीन पिता के अरमान राख, बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान जलकर स्वाहा

Spread the loveबिनावर। थाना क्षेत्र के ग्राम उसैता में एक गरीब परिवार पर दुखों का …

error: Content is protected !!