Breaking News

नवादा चौकी पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

Spread the love

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी पर बुधवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सलारपुर निवासी प्रथम पक्ष के छम्मन (37) और बाबू (34) तथा दूसरे पक्ष के वसीम (32) और साजिद (33) अपने-अपने समर्थकों के साथ चौकी नवादा पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

Spread the loveबदायूं, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं के दो शिक्षकों के शोधकार्य को अंतरराष्ट्रीय …