Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बाल संसद के लिए मतदान संपन्न, विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मताधिकार का प्रयोग

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। स्थानीय फ्यूचर लीडर्स स्कूल में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से बाल संसद (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) के लिए मतदान कराया गया। विद्यालय परिसर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

मतदान के दौरान विद्यार्थियों ने हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन इंचार्ज, असेंबली इंचार्ज और एक्टिविटी इंचार्ज जैसे विभिन्न छात्र प्रतिनिधि पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर होने वाले चुनाव बच्चों में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

संस्थान के निदेशक वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं।

मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह ने सफल मतदान के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव अधिकारियों के रूप में केशव शर्मा, चमन सक्सेना, विश्व दीपक, संचित, सोनिया गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी बगरैन पुलिस, सघन पैदल मार्च कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

Spread the loveबगरैन। सावन माह के पावन अवसर पर शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को …

error: Content is protected !!