बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने गुरुवार सुबह जनपद के विभिन्न स्थलों मे पैदल गश्त कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जन सामान्य को सुरक्षा का एहसास कराने हेतु एसएसपी एवं अन्य पुलिस बल के साथ प्रातः शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर यात्रियों एवं सुबह सैर वाले जन सामान्य से वार्ता की एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुबह व शाम गश्त करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। समाज में वैमनस्य फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा
Check Also
पटेल चौक पर जाम से हाईवे की रफ्तार थमी, एंबुलेंस भी फंसी
Spread the loveवाहनों की लंबी कतारों से राहगीर और यात्री हुए परेशान सिलहरी। बरेली-मथुरा हाईवे …
Budaun Amarprabhat