सहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र में बैठकों का दौर तेज कर दिया गया है। रविवार को नसरुल्ला गंज और मिर्जा टोला शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं।
नसरुल्ला गंज शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना के आवास पर आयोजित बैठक में मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सेक्टर प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी समेत बूथ अध्यक्ष अबीर सक्सेना, लालाराम, रईस अहमद, रशीद हुसैन, गीता, विपिन व नीरज माहेश्वरी उपस्थित रहे। बैठक में अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रुबैद अख्तर ने भी शिरकत की। संयोजक सौरभ सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं से 22 जुलाई के सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
दूसरी ओर, मिर्जा टोला शक्ति केंद्र पर संयोजक डॉ. प्रवीण माहेश्वरी के आवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) दीक्षा माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर मंत्री अमित वाल्मीकि, नीरज कुमार, बूथ अध्यक्ष नदीम और कलीम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठकों में संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
Budaun Amarprabhat