Breaking News

हजरतपुर पुलिस ने 67.72 लाख रुपये की हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, ट्रक सहित एक गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक ट्रक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना हजरतपुर पुलिस ने ग्राम बिहारीपुर अजब के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 216.8 के निकट ट्रक संख्या UP32PN1036 से कुल 23,952 बोतल, हाफ एवं पव्वे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 67.72 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में विवेक दुबे पुत्र भगवत प्रसाद दुबे, निवासी लोचन नगर, थाना मुरार, जनपद ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की कुल 2,016 बोतल, 5,904 हाफ तथा 16,032 पव्वे बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में थाना हजरतपुर में आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जबकि बरामद ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राशन डीलरों के लाभांश में बढ़ोतरी से खुशी, सीएम व खाद्य मंत्री का जताया आभार

Spread the loveबदायूं। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जिले के …