Breaking News

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the love

बदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य पालक और किसान अब 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अधिकरण ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन कल्याण कोष के तहत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनाओं की पात्रता, इकाई लागत, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। भविष्य में यदि किसी योजना के नियमों में संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही मान्य होंगे।

योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति विकास भवन, बदायूं स्थित कक्ष संख्या-325 में मत्स्य पालक विकास अधिकरण कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …