Breaking News

22 जुलाई को बदायूं आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या, जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल में लेंगी भाग

Spread the love

बदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह 22 जुलाई को बदायूं दौरे पर रहेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जहां महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे ब्लॉक वजीरगंज में जागरूकता चौपाल का आयोजन होगा। चौपाल में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से संबंधित साहित्य वितरित किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही संबंधित योजनाओं में यथासंभव पंजीकरण भी कराया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बुआ-भतीजे की मौत, किशोरी घायल

Spread the loveबगरैन (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में आंवला-बिसौली मार्ग पर रविवार को पिकअप और …

error: Content is protected !!