Breaking News

पीएनबी आरसेटी में बीसी सखी प्रशिक्षण बैच का सफल समापन, 27 प्रतिभागी हुए प्रशिक्षित

Spread the love

बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), बदायूं में बीसी सखी (BC Sakhi) प्रशिक्षण बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी ने आईआईबीएफ (IIBF) की परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) एवं बीसी सखी के कार्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने, नकद लेन-देन, सुरक्षा उपायों तथा बैंकिंग नियमों के पालन संबंधी विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

समापन समारोह में संस्थान के निदेशक रोहित सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीसी सखी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कोर्स कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा शर्मा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करने, ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पार्वती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित किया

Spread the loveआज भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर के तत्वाधान में गौ माता रोटी पात्र …

error: Content is protected !!