बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में उन्नति फाउंडेशन द्वारा संचालित UNXT Employability Program के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की। इस दौरान उन्नति फाउंडेशन के सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर रतनेश कुमार भी मौजूद रहे।
समारोह में 30 दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल, टीमवर्क, साक्षात्कार की तैयारी तथा रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रोजगारपरक कौशल का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगातार सीखने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की ओर से विशाल महर, शहाबुद्दीन अली, प्रदीप कुमार, सूरजपाल, रहीश सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ समारोह का समापन हुआ।
Budaun Amarprabhat