Breaking News

सपा ने घोषित किए बदायूँ जनपद की सभी छह विधानसभा इकाइयों के अध्यक्ष

Spread the love


अतुल पटेल बदायूं तो देवेन्द्र गौतम बने बिल्सी के विधानसभा अध्यक्ष, शेष सभी चारों विधानसभाओं पर नहीं हुआ कोई परिवर्तन
बदायूँ। समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से जनपद बदायूँ की सभी छह विधानसभा इकाइयों के नए अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, समाजवादी विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रत्येक गाँव, बूथ और वार्ड तक पूरी निष्ठा के साथ पहुँचाएंगे। सांसद ने बल देते हुए कहा कि एक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र जिलाध्यक्ष आशीष यादव को संबोधित करते हुए कड़े संगठनात्मक निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी नव-नामित विधानसभा अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया है।
पार्टी के निर्देशों के अनुसार सभी विधानसभा अध्यक्षों को 15 दिनों के भीतर विधानसभा कार्यकारिणी का गठन करना होगा। नियमित रूप से मासिक बैठकों का आयोजन करना। विधानसभा मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय का संचालन करना। पार्टी के सक्रिय सदस्यों को साथ लेकर संगठन को धरातल पर मजबूत करना होगा।
बदायूँ जनपद की सभी छह विधानसभाओं के घोषित अध्यक्षों में 112-बिसौली से सुरेन्द्र पाल सिंह, 113-सहसवान से नवाव सिंह, 114-बिल्सी से देवेन्द्र गौतम, 115-बदायूँ सदर से अतुल पटेल, 116-शेखूपुर से अशोक यादव एवं 117-दातागंज से सतीश यादव शामिल हैं।
पार्टी नेतृत्व को पूरी उम्मीद है कि ये सभी नए विधानसभा अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को अत्यधिक सक्रिय और मजबूत बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को नई गति और धार देंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्रों के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the loveलखनऊ। छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार …

error: Content is protected !!