Breaking News

10 जिंदा लंगूरों और कार के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

वन्य जीव तस्करी का बड़ा खुलासा

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वन्य जीवों की अवैध तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 जिंदा लंगूर और एक आल्टो कार बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को सामाजिक वानिकी विभाग के बीट प्रभारी भुवनचंद्र पुत्र नंदावल्लभ बेलवाल द्वारा थाना कादरचौक में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि क्षेत्र के ग्राम कादरचौक निवासी फईम पुत्र ताहिर अपने घर से अवैध रूप से वन्य जीवों की तस्करी कर रहा है और उसके पास भारी मात्रा में लंगूर रखे गए हैं।
इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कादरचौक पर मुकदमा अपराध संख्या 233/2026, धारा 9/51/52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972, धारा 41/42 भारतीय वन अधिनियम तथा धारा 7/55 जैविक विविधता अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी फईम के घर पर दबिश देकर उसके कब्जे से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 10 जिंदा लंगूर और एक सुजुकी आल्टो कार (संख्या UP 32 JX 4583) बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थाना कादरचौक के उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल्स शिवम कुमार और अंकित कुमार के साथ-साथ सामाजिक वानिकी विभाग कार्यालय बदायूं के बीट प्रभारी आदित्य गंगवार और भुवनचंद्र बेलवाल शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कारगिल विजय दिवस: एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्थल पर अर्पित की श्रद्धांजलि, तुलसी के पौधे लगाए*

Spread the love* बदायूं। कारगिल विजय दिवस पर राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास स्थित 21वीं बटालियन …