Breaking News

पारिवारिक विवाद के बाद मां, बेटी और दो वर्षीय नातिन लापता, गंगा में तलाश जारी

Spread the love

गंगा किनारे मिले चप्पल और कपड़े, एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी

उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नगला शिम्भु में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के लापता होने से हड़कंप मच गया। गंगा किनारे उनकी चप्पलें, दुपट्टा और कपड़े मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी वीरेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, विवाहित बेटी शीला और दो वर्षीय नातिन रिया बीती रात से लापता हैं। बताया जाता है कि शीला का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था और वह करीब ढाई महीने से अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार घटना से पहले परिवार में फोन पर बातचीत के बाद अनबन हुई थी। इसके बाद तीनों अचानक घर से लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद परिजनों को गंगा किनारे उनका सामान पड़ा मिला। इससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीमें तलाश में जुटी हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों के लापता होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के नर्सिंग कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉलेज रिसोर्स सेंटर – …