Breaking News

फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, 40 से 45 लाख का सामान जलकर राख

Spread the love

ओरछी। कस्बे के ओरछी चौराहे स्थित आसफपुर तिराहे पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में करीब 40 से 45 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार आसफपुर रोड पर आसिफ पुत्र भूरे खां की भारत इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर सेंटर नाम से दुकान और गोदाम है। गोदाम में डबल बेड, सोफा, अलमारी, गद्दे, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कूलर सहित अन्य सामान रखा हुआ था। शादी का सीजन होने के कारण गोदाम में काफी सामान भरा था।

बताया जाता है कि अचानक उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में विकराल आग का रूप ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

हल्का लेखपाल दीपक भटनागर ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे; आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य राम बारात

Spread the loveबगरैन। क्षेत्र के ग्राम पेपल में समाज कल्याण आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान …