Breaking News

35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Spread the love

बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बदायूं में शुक्रवार को 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक रोहित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं युवतियों को मेकअप, हेयर स्टाइल, फेशियल, स्किन केयर, थ्रेडिंग, वैक्सिंग सहित ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रोहित सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में संस्थान की फैकल्टी सदस्य पूर्णिमा शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मां ककोड़ा देवी और मां गंगा की आरती से भक्तिमय हुआ वातावरण

Spread the loveवेदमंत्रोंच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण हुआ बदायूं : अखिल …