Breaking News

बकरी के बच्चे पड़ोसी के घर जाने पर हुआ विवाद, घायल युवक की मौत

Spread the love

परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी थी तहरीर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कुंवरगांव। कस्बे के वार्ड नंबर छह में बकरी के बच्चे पड़ोसी के घर चले जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह निवासी नन्हे कश्यप (45) पुत्र अंगनलाल की बकरी के बच्चे 31 अक्टूबर को पड़ोस में चले गए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने नन्हे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के मुताबिक घटना के बाद थाने में तहरीर दी गई थी। घायल नन्हे का अलग-अलग स्थानों पर उपचार कराया जा रहा था, लेकिन गुरुवार देर शाम उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे; आकर्षक झांकियों के साथ निकली भव्य राम बारात

Spread the loveबगरैन। क्षेत्र के ग्राम पेपल में समाज कल्याण आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान …