Breaking News

जिला सैनिक बन्धु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Spread the love

बदायूँ:। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बदायूँ की ओर से जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर कुमार चंद्र बाबू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 11 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अवकाश प्राप्त) ने किया। सर्वप्रथम पिछली बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही से पूर्व सैनिकों को अवगत कराया गया। इसके बाद बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं से संबंधित दो नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उपजिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, जिससे उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जा सके।
उपजिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। बैठक में अन्य कोई विषय न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मां ककोड़ा देवी और मां गंगा की आरती से भक्तिमय हुआ वातावरण

Spread the loveवेदमंत्रोंच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण हुआ बदायूं : अखिल …