उसावां। रबी की बुवाई के बीच गेहूं बीज और डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में बताया गया कि उसावां और म्याऊं स्थित सरकारी बीज गोदामों पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। वहीं वीरमपुर भदेली, लिलावां, रिजौला और नवीगंज सहित क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। संगठन ने निजी खाद दुकानों पर उर्वरक की उपलब्धता और निर्धारित दरें सार्वजनिक रूप से अंकित कराने की भी मांग उठाई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धन्नू लाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू सिंह, जिला सचिव भगवानदास, कृष्ण पाल, सत्यदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat