Breaking News

गो-संरक्षण केंद्र से विद्यालयों तक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

बदायूं। 20 नवंबर को अधिकारियों ने गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा सहित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गो-संरक्षण केंद्र नौशेरा में निरीक्षण के दौरान भूसा और पानी की उपलब्धता संतोषजनक मिली। केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे पाए गए।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर का निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण कार्य बंद मिला। वहीं, विद्यालय में टाइल्स लगाने का कार्य संतोषजनक पाया गया। प्राथमिक विद्यालय दूदेनगर में स्वयं सहायता समूह ‘मक्का मदीना’ की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान समूह की अध्यक्ष उपस्थित मिलीं। उन्होंने बताया कि समूह में बैग, फाइल कवर आदि बनाने का कार्य चल रहा है।

समूह के उत्पादों को फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए बीएमएम को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा विकासखंड उझानी के प्राथमिक विद्यालय गुराई का भी औचक निरीक्षण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मां ककोड़ा देवी और मां गंगा की आरती से भक्तिमय हुआ वातावरण

Spread the loveवेदमंत्रोंच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण हुआ बदायूं : अखिल …