सर्पदंश से बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बढ़नौमी गांव में इलाज के दौरान तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बढ़नौमी में सर्पदंश की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया। गांव निवासी नेत्रपाल की 12 वर्षीय पुत्री प्राची को जहरीले सांप ने काट लिया।
परिजन गंभीर हालत में बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
Budaun Amarprabhat