रायपुर बुजुर्ग स्थित शाखा कार्यालय में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित सुविधा एनजीओ के शाखा कार्यालय में चोरों ने ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर कार्यालय से एक स्मार्टफोन और एक टैबलेट लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat