Breaking News

नए एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, दो युवक झुलसे, बड़ा हादसा टला

Spread the love

मोहल्ले के लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर पाया गया काबू

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक नए एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

आग बुझाने के प्रयास में दो युवक मामूली रूप से झुलस गए। वहीं घर में रखा कुछ घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग बुझा दी।

स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि समय रहते स्थिति सामान्य हो गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

Spread the loveबदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के तहत …