Breaking News

केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के बरेली मंडल प्रभारी बने वसीम उस्मानी

Spread the love

समाजसेवा और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी

बरेली। मोहल्ला संख्या आठ एवं वार्ड संख्या 11 निवासी वसीम उस्मानी को केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद का बरेली मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक ने उनकी समाजसेवा, ईमानदारी और आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

वसीम उस्मानी की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह मंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे। उन्होंने भी संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल का आयोजन,

Spread the loveमिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल का आयोजन, हेल्पलाइन नंबरों …