Breaking News

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने बाबा साहेब पार्क में की साफ-सफाई

Spread the love

उसहैत। क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज दातागंज विधायक एवं उत्तर प्रदेश प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ ने उसहैत के कटरा सआदतगंज स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक राजीव कुमार सिंह ने भगवान बुद्ध और भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध द्वारा दिया गया ‘अहिंसा परमो धर्म:’ का संदेश आज भी भारत सहित पूरी दुनिया में पूजनीय है। उन्होंने आगे कहा कि देश की गरीब, शोषित और वंचित जनता के उत्थान के लिए बाबा साहेब का अमूल्य योगदान देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने सभी से इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
स्वच्छता अभियान के दौरान पार्क परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में शेखूपुर चीनी मिल के डायरेक्टर राधेश्याम भास्कर, श्याम सिंह आर्य, जबर सिंह कश्यप प्रधान और दिवारी लाल (पूर्व प्रधान) समेत तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के साथ इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की वैश्विक एफडीपी में सतत विकास लक्ष्यों पर गहन मंथन

Spread the love ख़ास बातें मलेशिया और फिलीपींस के शिक्षाविदों ने एफडीपी में साझा किए …